गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़

सैनरा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 9 फरवरी, सोमवार को "फैन्सी ड्रेस कम्पीटिशन का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रबंधन समिति ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से कक्षा 2 तक के बच्चों ने भिन्न भिन्न प्रकार के व्यक्तित्वो की वेशभूषा में मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियाँ दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत की। मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा बच्चो ने दर्शकों को ताली बजानें के लिए मजबूर कर दिया ।


संस्था के डायरेक्टर श्री उमेश सैनरा जी ने बच्चों के इस महान कार्य की सराहना की तथा कहा कि बच्चों में इस प्रकार के आयोजन से कलात्मक एवं सृजनात्मक शक्ति का विकास होता है।

संस्था की प्रिसिंपल श्रीमती सीमा सैनरा ने बच्चों द्वारा किये गए कार्य की सराहना की, वहीं संस्था के वाइस प्रिसिंपल श्री वी.के. त्यागी जी ने इस प्रकार के आयोजन बच्चों को देश की संस्कृति से जोड़ने का कार्य करता है। कार्यक्रम का संचालन संस्था की अध्यापिका हिमांशु चौहान ने बहुत कुशलता पूर्वक किया ।
कार्यक्रम में सैंकडो अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थिति रहे।