हापुड़
जिला पंचायत चुनाव में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष प्रगतिशील किसान ज्ञानेन्द्र त्यागी ने वार्ड नंबर 9 से अपनी जिला पंचायत सदस्य पद हेतु उम्मीदवार की दावेदारी पेश कर दी क्षेत्र में सूचना मिलते ही खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें फेसबुक, वाट्सऐप,व सोशल मीडिया के माध्यम से अपार समर्थन मिल रहा है यदि क्षेत्रवासियों की मानें तो ज्ञानेन्द्र त्यागी एक ईमानदार निर्भीक, और समर्पित उम्मीदवार हैं इनके पास एक लम्बा अनुभव है
ज्ञानेन्द्र त्यागी ने शुरुआत में ग्राम पंचायत सदस्य, उपप्रधान, प्रधान, इंटर कालेज के अध्यक्ष पद पर रहते हुए क्षेत्र का काफी नाम रोशन किया है खेती में भी इनकी पत्नी को उत्तर प्रदेश में सरसों उत्पादन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ज्ञानेन्द्र त्यागी को भी जनपद स्तर पर मंसूर उत्पादन में प्रथम पुरस्कार मिल चुका है बता दें कि किसान नेता सरदार वी एम सिंह से भी इनकी काफी नजदीकियां हैं उधर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी के सम्बंधों को भी नकारा जा सकता त्यागी समाज में भी इनकी मजबूत पकड़ है उधर उत्तर प्रदेश सिक्ख कमेटी धर्म प्रचारक और हापुड़ तहसील गुरुद्वारा प्रबंधक ज्ञानी ब्रजपाल सिंह से भी इनके मजबूत संबंध है, सामिया गार्डन सिटी के प्रमुख डॉ मरगूब त्यागी से इनके मधुर संबंध है इनके पिता सोमेन्द्र त्यागी बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं उनके और पूर्व सांसद रमेशचंद तोमर व राजेंद्र अग्रवाल के आज़ भी मजबूत संबंध है वार्ड नंबर 9 में इनकी दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है।
0 Comment