उन्नाव
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सभी के वोट बनना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है और वोट काटना लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी ने एसआईआर 'SIR, प्रक्रिया का विरोध नहीं किया है, लेकिन यदि यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तो फिर फॉर्म-7 की आवश्यकता क्यों पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीडीए यानी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक वर्ग के वोट निशाना बनाकर काटे जा रहे हैं.......सपा प्रमुख ने भाजपा और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव सबसे अहम हैं और मतदाता सूची में गड़बड़ी गंभीर विषय है। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में नई बहस छिड़ गई है........