हापुड़ 14 फरवरी 2026 शालोम चैरिटेबल ट्रस्ट ने क्षय उन्मूलन अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ रोड (सरकारी अस्पताल )में 50 टीबी रोगियों को पोषण पोटली वितरित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला अधिकारी श्री अभिषेक पांडे जी के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे क्षय उन्मूलन अभियान के तहत किया गया।
शालोम ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अजीत सिंह जी ने रोगियों को सही समय पर दवाई लेने और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, "टीबी एक इलाज योग्य बीमारी है, बस सही समय पर दवाई लेना और स्वस्थ आहार लेना जरूरी है।"
कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सा अधीक्षक डॉ कपिल गौतम ने रोगियों को टीबी के लक्षण, उपचार और बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी के मरीजों को पौष्टिक आहार लेना कितना जरूरी है, और शालोम ट्रस्ट द्वारा दिया गया पुष्टाहार उनके स्वास्थ्य में कैसे मदद करेगा।
कार्यक्रम में स्वास्थ विभाग से उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार शर्मा जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी राजकुमार सिंह व शालोम चेरिटेबल ट्रस्ट से कृष्णपाल सिंह,राम सिंह वर्मा, गंगावासी,अमित कुमार, संजू कुमार, महबूब अख्तर, क्षमा सिंह, भारती, प्रीती शर्मा, अनिता सिंह,अर्चना जैन, शालू आदि उपस्थित रहे।
0 Comment