धौलाना। नॉर्दर्न ऐरोमेटिक्स के सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) सहयोग से चुन्नीलाल मेडिकल ट्रस्ट द्वारा नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशिक्षित चिकित्सकों की टीम ने कुल 115 मरीजों की आंखों की जांच की। संस्था की सचिव पूनम परिहार ने कहा कि आंखें हमारे शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग हैं और इनके बिना जीवन की कल्पना भी कठिन है, इसलिए नियमित नेत्र जांच बेहद आवश्यक है।उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा सितंबर से मार्च तक प्रत्येक माह की 14 तारीख को शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में मोतियाबिंद की पहचान के साथ मरीजों का ब्लड प्रेशर व शुगर परीक्षण भी किया जाता है। जांच में उपयुक्त पाए जाने पर मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन आई लॉयन्स हॉस्पिटल में कराया जाता है तथा एक सप्ताह की दवाइयां भी मुफ्त दी जाती हैं।परियोजना समन्वयक स्वास्थ्य सुमित राणा ने बताया कि शिविर से पूर्व आसपास के गांवों में प्रचार-प्रसार किया जाता है। इस शिविर में 61 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया गया तथा सभी को पोषण किट वितरित की गई। देहरा, धौलाना, ऊंचा अमीपुर, हसनपुर, नंदपुर, हापुड़, सिकंदराबाद व फगौता सहित विभिन्न गांवों के मरीजों ने लाभ उठाया। कार्यक्रम में संजीव भारद्वाज सहित अन्य सहयोगियों का योगदान रहा।
- Loading weather...
- |
- Last Update 15 Feb, 04:22 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment