धौलाना थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर 15 फरवरी तक अंडा, मांस और अन्य मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह निर्देश धौलाना थाना प्रभारी के निर्देशन में जारी किए गए हैं, ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
उप निरीक्षक जोहर सिंह और उप निरीक्षक कुंवर सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। कई शिवभक्त गंगाजल लेकर भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए इन मार्गों से गुजरेंगे।श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, उनके आवागमन मार्गों पर मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।पुलिस प्रशासन ने सभी मीट और अंडा विक्रेताओं से अपील की है कि वे इन आदेशों का पालन करें और सहयोग करें। इससे पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहेगी और किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि विक्रेता 16 फरवरी से अपनी दुकानें दोबारा खोल सकेंगे। पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी रखेगी और निर्देशों का उल्लंघन करने वालों किया जाएगा।
- Loading weather...
- |
- Last Update 15 Feb, 04:22 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment