लखनऊ
उत्तर प्रदेश विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने सरकार पर सवाल उठाए.............माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि उन्होंने सदन में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए, जिनका मुख्यमंत्री ने जवाब भी दिया, लेकिन लोकायुक्त की रिपोर्ट के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त से जुड़े मामलों पर पारदर्शिता जरूरी है और सरकार को सदन के सामने तथ्य रखने चाहिए..........नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों पर सरकार को स्पष्ट और ठोस जवाब देना चाहिए। इस मुद्दे को लेकर सदन के भीतर राजनीतिक बहस तेज हो गई ......
0 Comment