रायबरेली
रायबरेली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने 9 लड़कियों को रौंद दिया। हादसे में 4 लड़कियों की मौत हो गई, जबकि 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि सभी लड़कियां भंडारे से प्रसाद लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे पर तेज गति से आ रही एक कार ने उन्हें कुचल दिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि लड़कियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
हादसे के बाद दो लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। मामला जगतपुर थाना क्षेत्र के चूली गांव का है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है। बताया जा रहा है कि गंगा एक्सप्रेस-वे अभी आधिकारिक रूप से यातायात के लिए नहीं खोला गया है, इसके बावजूद आसपास के गांवों के लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं।
0 Comment