शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में न्यायालय भेजा

राजेश शुक्ल / बस्ती

बस्ती जनपद के लालगंज थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में सात व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। इन सभी को संबंधित धाराओं के तहत माननीय न्यायालय बस्ती रवाना कर दिया गया। यह कार्रवाई 8 फरवरी 2026 को की गई।

पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्याम कान्त और क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालगंज संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को भारतीय न्याय संहिता (भा०ना०सु०सं०) की धारा 170, 126 और 135 के तहत पुलिस हिरासत में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में पुनीत कुमार (पुत्र विमल कुमार गुप्ता, निवासी बाघापार), शत्रुधन प्रजापति (पुत्र रामपलटन, निवासी कचनी), वीरेंद्र यादव (पुत्र(पुत्र रामपलटन, निवासी कचनी), वीरेंद्र यादव (पुत्र रामनिहोर यादव, ग्राम कचनी), नंदलाल (पुत्र चैतु, निवासी ठोकवा), शीला (पत्नी रामजनक, निवासी दुबौली कला), मीना (पत्नी रामसजीवन, निवासी दुबौली कला) और रामसजीवन (पुत्र रामप्रसाद, निवासी दुबौली कला) शामिल हैं। ये सभी लालगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक राधेश्याम प्रसाद, उपनिरीक्षक देवीशरण यादव, उपनिरीक्षक मोहन लाल चौधरी, तथा कांस्टेबल विकास गौंड और प्रमोद यादव शामिल थे।