गढ़मुक्तेश्वर,  आहाता बस्ती राम निवासी एक महिला ने अपने पड़ोसियों पर घर के बाहर रोजाना गाली-गलौज करने और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू होने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना गढ़मुक्तेश्वर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।प्रार्थनी सुनीता पत्नी बबलू ने थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोसी रोहित पुत्र इतवारी, सुमति पुत्र जुगनु, सावन पुत्र जुगनु व जुगनु पुत्र इतवारी निवासी आहाता बस्ती राम रोजाना उसके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करते हैं। जब वह विरोध करती है तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। 
पीड़िता का आरोप है कि 29 जून को भी आरोपियों ने उसके घर के बाहर आकर गाली-गलौज व झगड़ा किया। साथ ही उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 
पीड़िता ने तहरीर में कहा कि वह सीधी-सादी और कानून में आस्था रखने वाली महिला है। उसने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

मंजीत सिंह की रिपोर्ट