जिला अधिकारी के कुंभ मेला की तर्ज पर लगाए मेला को लगा बट्टा
गढ़ गंगा मेला के इतिहास में पहली बार गुंडई हावी
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: जिला अधिकारी कविता मीणा ने गढ़ गंगा मेला को कुंभ की तर्ज पर लगाने के प्लान को उस समय हालात बिगड़ गए। जब भैंसा दौड़ में एक भैंसा की मौत हो गई तथा आपस में मारपीट कर अराजकता का माहौल बना दिया। श्रद्धालुओं ने कई राउंड गोली भी चलाई तो भगदड़ मच गई। पुलिस आला अधिकारियों का प्लान उस समय फेल हो गया जब गढ़ नगर से लेकर मेला स्थल में जगह जगह बैरियर लगा दिए मगर भैंसा दौड़ को रोक नहीं पाए। गढ़ गंगा मेला के इतिहास में नियम कानून को दरकिनार कर जमकर हुड़दंग मचाया। सोमवार की रात को भैंसा दौड़ाने वालो को खाकी की तनिक भी चिंता नहीं रही। आपस में जमकर मारपीट के साथ फायरिंग भी कर भगदड़ मचा दी।
भैंसा की हुई मौत
दैनिक तेजयुग न्यूज़
कई जिले कई थानों को पार कर भैंसा दौड़ गढ़ नगर में पहुंची तो पुलिस आला अधिकारियों के भैंसा दौड़ रोकने के दावे धरे रह गए। भैंसा के साथ क्रूरता की वजह से मेला रोड पर भैंसा ने अपनी जान दे दी और मौत हो गई।
0 Comment