बस्ती। मायावती और उनकी टीम ने जीरो से शिखर तक पहुंचने के लिए ऐसी रणनीति बनाई हैं, कि बसपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता। इसी लिए कहा जा रहा है, कि हो जाइए तैयार, मायावती की आ रही सरकार, होने वाला यलगार। छह दिसंबर को दो बड़ा खुलासा होने जा रहा है। पहला खुलासा भाजपा के बस्ती के मनीश मिश्रा करने जा रहे हैं, इस दिन यह जिले का रंगा-बिल्ला और शिखड़ी कौन हैं, का खुलासा करेगें, अगर इन्होंने वाकई खुलासा कर दिया तो जिले में भूचाल आ जाएगा। क्यों कि जिले के लोगों को पहली बार पता चला कि उनके जिलें में रंगा-बिल्ला और शिखंडी जैसे नेता भी है। दूसरा भूचाल छह दिसंबर 26 को मायावती लाने जा रही है। इस दिन यह लखनउ में डा. अंबेडकर के पुण्य तिथि पर होने वाले विषाल रैली में ऐसा यलगार करने जा रही है, जिससे अन्य दलों के नेता भौचक्के रह जाएगें। मायावती इस दिन अपने उस रणनीति का खुलासा करेगीं, जिससे बसपा की सरकार यूपी में बन सके। पहली बार मायावती घर से बाहर चुनाव के लिए निकलने वाली है। इसी दिन चुनाव प्रचार का अभियान भी शुरु होगा, और इस अभियान के तहत बसपा 2027 की जमीन तैयार करेगी। इस रैली के बाद प्रदेश की राजनीति में बड़े बदलाव का समीकरण देखने को मिल सकता है।

सोशल इंजीनियरिंग को एक बार फिर मायावती 2027 के चुनाव में आजमाने जा रही हैं। ऐसी रणनीति बनी है, कि एनडीए और इंडिया घटक के कई लोग बसपा में आ जाएगें, जिसमें ओमप्रकाश राजभर, संजय निषाद और अनुप्रिया पटेल के लोग बड़ी संख्या में आ सकते है। बड़े पैमाने पर सवर्ण और बैकवर्ड को तरजीह दी जाएगी। सरकार बनाने के लिए मायावती पूरी तरह खुलकर मैदान में रैली के बाद आने वाली है। नौजवानों को जोड़ने के लिए आकाश आंनद का प्रत्येक जिले में तूफानी दौरा होने जा रहा है, इसकी शुरुआत अयोध्या से होने जा रही है। यह तूफानी दौरा बसपा के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। अंदरखाने की खबर है, कि बसपा और कांग्रेस के बीच एक वर्ग सेतु का काम कर रहा है। बसपा ने अभी तक 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी की लिस्ट जारी कर दी है, 100 की सूची फाइनल स्टेज पर है। इसमें बस्ती सदर से बसपा से नाथगनर ब्लॉक के प्रमुख रहे राकेश चर्तुेवेदी का भी नाम षामिल है। इन्हें प्रचार-प्रसार करने के लिए हरी झंडी भी मिल चुकी है, मायावती से इनकी मुलाकात भी हो चुकी है। देखा जाए तो बसपा के चार संगठन जिले में सक्रिय है। पहला, जिले का संगठन, दूसरा विधानसभा का संगठन, तीसरा सेक्टर संगठन और चौथा बूथ लेबिल का संगठन। इन चारों संगठनों को सक्रिय कर दिया गया हैं। एक-एक बूथ पर पांच-पांच पदाधिकारी बनाए गएं है। इसके आलावा प्रत्येक विधानसभा में जिन वर्गो की आबादी पांच हजार या उससे अधिक हैं, वहां पर बसपा सामाजिक भाईचारा संगठन पोलिगं बूथ स्तर पर बन चुका है। इतनी गुपचुप और बारीकी से सरकार बनाने की रणनीति बनाई गई, कि किसी को कानोकान खबर नहीं हो सकी। वैसे भी बसपा का हर विधानसभा में उसका कम से कम 40 हजार वोटर है, अगर इन लोगों ने बसपा को वोट कर दिया, और सोशल इंजीनियरिगं का फारमूला सफल हो गया तो अन्य दलें देखती रह जाएगी, और बसपा की सरकार बन जाएगी। वैसे भी प्रदेश की जनता भाजपा और सपा की सरकार से आजीज आ चुकी है, और बदलाव चाह रही है, ऐसे में अगर मायावती ने अपने टंप कार्ड खेल दिया तो प्रदेश की जनता को एक बार फिर वह मुख्यमंत्री दिखाई देगा, जिससे अधिकारी और मंत्री तक कांपते थे। मायावती का आन द स्पाट सजा देने का जो तरीका था, जिसके चलते अधिकारी राइट टाइम हो जाते थे, उसी को फिर से जनता देखना चाहती। कहना गलत नहीं होगा, कि प्रदेश की जनता को योगी और अखिलेश नहीं, बल्कि मायावती चाहिए। जनता को डरपोक सीएम नहीं बल्कि ऐसा सीएम चाहिए, जिसे मंत्री को हटाने में एक मिनट भी न लगें, और यह हिम्मत जनता ने सिर्फ और सिर्फ मायावती में ही देखा है। अनुषासन अगर किसी पार्टी से सीखना है, तो वह बसपा से सीख सकता है। बसपा ही शायद पहली ऐसी पार्टी होगी, जहां पर भीतरघात करने वाला कोई नहीं होता, कहना गलत नहीं होगा, कि आज भाजपा की जो हालत हैं, वह भीतरघात का ही परिणाम है। जिस दिन भाजपा में कार्रवाई करने का चलन हो गया, उसी दिन पार्टी अपने मकसद में कामयाब हो जाएगी। जिस पार्टी में डैमेज को कंटोल करने का कोई प्राविधान न हो, वह पार्टी डैमेज तो होगी ही।