पशु दौड़ में हुड़दंग की सीमा तोड़ी,पुलिस लाचार मूक दर्शक बनी
dainik tejyugnews news
वोट की सियासत की वजह से सिस्टम लाचार,धार्मिक भावनाओं का बना मजाक
dainik tejyugnews news
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: पौराणिक गंगा स्नान मेला धार्मिक महत्व के साथ लाखों की आस्था से जुड़ा है। धार्मिक गंगा मेला को भी वोट की सियासत ने हुड़दंगी बना दिया। गंगा मेला में पशु दौड़ के साथ हुड़दंग किया और सारी सीमा लांघ दी,पुलिस मूक बनकर लाचार देखती रही। मां गंगा में आस्था रखने वालो को हुड़दंग के कारण ठेस पहुंची। धर्म के ठेकेदारों की सियासत ने धर्म को भी बर्बाद कर दिया। पौराणिक कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला को जिला अधिकारी ने कुंभ मेला की तर्ज पर यादगार बनाने का प्लान के साथ प्रयास किया। अपर महानिदेशक पुलिस भानु भास्कर,डीआईजी कलानिधि नैथानी ने जान न लगने देने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के इंतजाम किए मगर सिस्टम की लाचारी ने हुड़दंग करने को देखते रहने को मजबूर कर दिया। पशु दौड़ में खुलकर हुड़दंग किया फायरिंग की गई। पशु दौड़ के हंगामे में कई चपेट में आने से बचे। गढ़ नगर के मुख्य चौपला गुरुद्वारा पर जमकर श्रद्धालु हंगामा की भेंट चढ़ने से बच गए पुलिस मूक बनकर देखती रही। गंगा मेला के इतिहास में पहली बार इतना गुंडई हुई है। गुंडागर्दी ने शर्मसार कर धर्म को सियासत की भेंट चढ़ा दिया।
0 Comment