बस्ती। हर्रैया नगर पंचायत के सपा चेयरमैन कुंवर कौशलेंद्र प्रताप सिंह पुत्र स्व. रणजीत सिंह के खिलाफ आर्शिवाद होटल के मालिक भाजपा के कुंवर यादवेंद्र प्रताप सिंह पुत्र कुंवर धु्रव नारायण सिंह ने हर्रैया थाने में कर्मचारी के साथ मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 13 नवंबर 26 की है, और पुलिस ने मुकदमा 15 नवंबर 26 को दर्ज किया। दर्ज एफआईआर में कहा गया कि 13 नवंबर 26 को रात लगभग 11.30 बजे नगर पंचायत हर्रैया के चेयरमैन कुंवर कौशलेंद्र प्रताप सिंह पुत्र स्व. रणजीत सिंह होटल आए, उस समय होटल के दो कर्मचारी अवधेश पुत्र स्व. दाहू निवासी पोखर भिटवा लोहरपुरवा एवं प्रेमकुमार पुत्र भगवती षरण श्रीवास्तव निवासी फतेहपुर गोंडा होटल के सामने सड़के के किनारे पड़ी मिटटी को बराबर कर रहे थे, क्यों कि मिटटी के ढ़ेर के कारण बार-बार दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती थी, रात लगभग 11.30 बजे चेयरमैन अपने फारचूनर से आए और कर्मचारियों को जाति सूचक गालियां देने लगे, कार से डंडा निकाल कर पीटने लगे, कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, मिटटी बराबर करने की, डंडे से पीटा और जान से मारने की धमकी दिया, जाते-जाते कह गए कि कल से होटल पर दिखाई मत देना, होटल मैं चलने नहीं दंूगा। यह मेरी नगर पंचायत हैं, जो चाहूगा वही करुंगा। घटना की सीसीटीवी होने का दावा भी किया गया।