बस्ती। कहना गलत नहीं होगा, कि बस्ती के एआर पूरे प्रदेश के सबसे कमजोर एआर साबित हो रहें। जो एआर अपनी समितियों पर उर्वरक नहीं आवंटित कर सकता है, और जो एआर अपने सचिवों के हितों और सम्मान की रक्षा नहीं कर सकता, उस एआर को सबसेे अधिक कमजोर माना जाता। बस्ती में आने से पहले इन्हें सबसे अधिक मजबूत एआर माना जाता था, लेकिन यह जैसे ही बस्ती आए इनकी सारी मजबूती न जाने कहां और किसने गायब कर दी, जबकि समितियों के सचिव इनके लिए आवाज उठाने तक को तैयार है। अगर इनके उपर इनके समकक्ष अधिकारी हाथ उठाते हैं, और यह चुप रहते हैं, तो ऐसे अधिकारी को न सिर्फ कमजोर ही नहीं बल्कि डरपोक भी माना जाता। इनसे अच्छा तो पूर्व एआर श्रीवास्तवा साहब थे, भले ही इन पर सबसे अधिक का भ्रष्टाचार का आरोप लगा हो, लेकिन किसी की मजाल नहीं थी, कि कोई अधिकारी इन्हें अपशब्द कह सके, हाथ उठाना तो बहुत दूर की बात है। कहा भी जाता है, कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को इतना कमजोर भी नहीं होना चाहिए, लोग अपमानित करने लगे। एआर को सीडीओ से सवाल करना चाहिए, कि जब आप एआर का काम करेगें तो फिर मैं क्या करुंगा? ऐसा भी नहीं कि एआर साहब सबसे अधिक लूटपाट कर रहे हैं, अगर उसके बाद भी इन्हें अपमानित होना पड़े या सचिव इन्हें कमजोर कहे, तो इन्हें अपने कामकाज की समीक्षा करनी चाहिए। अगर बैठक में आकर कोई इनके समकक्ष वाला अधिकारी सीडीओ से यह कहे, कि समितियों में सबसे अधिक धान और गेहूं की फर्जी खरीद सचिव करते है। तो इसका इन्हें यह कहकर जबाव देना चाहिए, फर्जी खरीद तो सबसे अधिक आपके विभाग के केंद्रों पर होती है। अधिकारी को अधिकारी की तरह रहना और लगना चाहिए, बाबू और अपराधी की तरह नहीं। सीडीओ साहब को भी अपने अधिकारियों पर भरोसा करना चाहिए। अगर सीडीओ साहब सचिवों की हाजिरी लेगें तो फिर एआर क्या करेगें? सीडीओ साहब अगर समितियों पर खाद आंवटित करेगें तो एआर क्या करेगें? सीडीओ साहब का काम कार्यो की मानिटरिगं करना हैं, न कि किसी अधिकारी के कामकाज में दखल करना, कहना गलत नहीं होगा, कि अगर इनके देखरेख के बावजूद जिला कृषि अधिकारी किसानों को उचित दाम में खाद उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं, और खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं, तो गलती किसकी, मानिटरिंग करने वाले सीडीओ की या फिर कालाबाजारी करने वाले जिला कृषि अधिकारी की। अगर खाद की कालाबाजारी करने वाला अधिकारी सीना तानकर चल सकता है, तो एआर क्यों नहीं? जब डिप्टी आरएमओ, पीसीएफ के डीएस, एआर एक ही नाव पर सवार हैं, तो सम्मान भी सबको एक समान मिलना चाहिए। अधिकारियों को भी एक दूसरे का सम्मान और इज्जत करना चाहिए। कौन नहीं चोरी करता, कोई कम तो कोई अधिक करता, जिसे मौका मिलता वही चोरी करता।
- Loading weather...
- |
- Last Update 17 Nov, 05:56 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment