कुंभ मेला की तर्ज पर गढ़ गंगा मेला को किया फेल,  अव्यवस्था से सब परेशान

दैनिक तेजयुग न्यूज़

ओमप्रकाश गौतम

  गढ़मुक्तेश्वर:  पौराणिक गढ़ गंगा स्नान मेला  को कुंभ मेला की तरह भव्य बनाए जाने को उस समय फेल कर दिया जब गढ़ नगर के अलावा मेला की सभी सड़कों पर बैरियर लगाकर सभी के लिए परेशानी खड़ी कर दी। हद उस समय हुई जब मेला के सदर घाट की सभी सड़कों पर जगह जगह बैरियर लगाए तो विभागों के अधिकारी भी परेशान हो।  मरीज को ले जाने के लिए भी परमिशन नहीं मिली तो लोगों को गुस्सा आ गया। कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी मंगलवार को गढ़ गंगा मेला का शुभारंभ किया गया। गढ़ गंगा मेला के इतिहास में पहली बार मेला स्थल में बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं के लिए परेशानी खड़ी कर दी। मेला के सदर घाट की सभी सड़कों को शील कर दिया जिससे जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी शिशुपाल सिंह को मेला की व्यवस्था में बाधा आई उन्हें भी पुलिस ने नहीं निकलने दिया। विकास विभाग के अधिकारी भी सफाई कर्मियों की व्यवस्था देखने में परेशान हुए। श्रद्धालु मरीज को लेकर आया डॉक्टर के पास जाने की भी परमिशन नहीं मिली तो श्रद्धालुओं को परेशान होकर गुस्सा फूट गया। मेला एसडीएम श्रीराम यादव को भी अवगत कराया गया।