बस्ती। सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के सबसे मजबूत और प्रबल दावेदार इं. अरविन्द पाल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान कहा कि फुटहिया स्थित मारुति एजेन्सी के समीप, कर्मा देवी शैक्षणिक संस्थान गेट के मोड़ के पास पर उनके और कार्यकर्त्ताओं के द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का ऐसा स्वागत होगा, जिसे लोग देखते ही रह जाएगें, दिल्ली में स्वागत करने वालों में इनका नाम प्रमुख रुप से लिया जा रहा है। चुनाव को लेकर इनके जोश और तैयारियों को देखकर ऐसा लगता है, कि अगर पार्टी ने इन्हें मौका दिया तो यह पार्टी को कभी निराश नहीं करेगें। कहते हैं, कि जिस तरह उन्हें क्षेत्र की सम्मानित जनता की ओर से समर्थन और प्यार मिल रहा है, उससे मनोबल और भी बढ़ गया है। उन्होंने राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का 31 अगस्त को बस्ती आगमन पर आयोजित होने वाले भव्य स्वागत समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में स्वागत कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बनकटी के भाजपा नेता अरविन्द पाल ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत समारोह में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। कार्यक्रम पूरी भव्यता और गरिमा के साथ आयोजित हो, इसके लिए कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों में छोटी से छोटी बात को भी गंभीरता से लिया जाए, ताकि स्वागत समारोह में आने वाले कार्यकर्ताओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि स्वागत स्थल पर यातायात व्यवस्था, कार्यकर्ताओं के बैठने, स्वागत की तैयारियों, सुरक्षा, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया और जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए। इंजीनियर अरविन्द पाल ने कहा कि हरीश द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी मिलना पूरे बस्ती जनपद के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि बस्ती की धरती से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त करना जिले के लिए सम्मान और गौरव का विषय है। हरीश द्विवेदी ने संगठन को मजबूत करने में निरंतर योगदान दिया है और उनके नेतृत्व एवं संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बस्ती जनपद को हरीश द्विवेदी द्वारा जो गौरव प्राप्त हुआ है, उसका बयान शब्दों में करना बहुत ही मुश्किल है। इसलिए उनके स्वागत में जिले के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में विशेष उत्साह है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वागत समारोह को भव्य एवं यादगार बनाएं। बताया गया कि राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का स्वागत लखनऊ-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुटहिया स्थित मारुति एजेन्सी के समीप, कर्मा देवी शैक्षणिक संस्थान गेट के मोड़ के पास किया जाएगा। स्वागत समारोह का समय दोपहर लगभग एक बजे निर्धारित किया गया है। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। तैयारी बैैठक में मुख्य रूप से विवेकानन्द शुक्ल, अंकित पाण्डेय, सुग्रीव पाल, अभिमन्यु पाल, अतुल पाल, लल्लन चौधरी, रविचन्द पाण्डेय, दाउद खान, हफीज भाई के साथ ही सभासद, प्रषासक प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।