बस्ती। गायघाट नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ सूर्य नगर के धार्मिक स्थल पर सैकड़ों साल पुराना श्रीसीताराम हनुमानगढ़ी मंदिर हैं, जहां पर दूरदराज के लोग दर्षन के लिए आते हैं, हर साल इस मंदिर में प्रभु श्रीरामजी और हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। यह मंदिर लगभग 40 फीट चौड़ा और 100 फीट लंबा है। इतना पुराना मंदिर होने के बाद भी इसका जीर्णोद्यार नहीं हुआ। इसके लिए समाजसेवी धमेंद्र पासवान ने प्रधानमंत्री मोदीजी को पत्र लिखकर उनसे मंदिर का नवनिर्माण और सौंदरीकरण कराने की मांग की है। मंदिर के महंथ हरभजन दास कहते हैं,  किस मंदिर की मान्यता यह है, कि अगर कोई माथा टेक कर और सच्चे मन से कोई भक्त मांग लिया तो भगवान उस भक्ति की मनोकामना अवष्य पूरा करते है। इसी मान्यता के चलते इस मंदिर पर माथा टेकने के लिए दूरदराज के लोग आते हैं। यहां हर साल जन्मअष्टमी, हनुमान जयंती पर भंडारे के रुप में प्रसाद का वितरण किया जाता है। पीएम से मंदिर का नवनिर्माण और सौंदरहकरण के लिए गुडडु उर्फ रामकृपाल मद्वेशिया, हरी प्रसाद मद्वेशिया, फूलचंद्र कसौधन, संतोश मोदनवाल एवं दिलीप मोदनवाल ने भी मांग की है।