बस्ती। अभी तक आप लोग पेट्रोल पंप वालों को लूटते हुए सुना था, अब हम आप को भारत ‘पेट्रोलियम’ परसा चौराहा के ‘मैनेजर’ के द्वारा ग्राहक से 86 हजार लूटने के बारे में बताने जा रहे है। फिल्मी अंदाज में एक ऐसे पंडितजी का 86 हजार लूट लिया, जिसका 18 साल का लड़का पूजा-पाठ करके अपनी बहन की शादी के लिए पैसा इक्ठठा कर रहा था। पंडितजी का 86 हजार भी गया, पंप वालों ने उन्हें मारापीटा भी और अपमानित भी किया। रोते हुए पंडितजी ने बताया कि अगर उन्होंने सच्चे मन से भगवान की सेवा की है, तो भगवान पंप के मालिक और मैनेजर को उनके किए की सजा अवष्य दें। दुखी होकर कहा कि मैं दोनों को श्राप देता हूं, कि जीवन में कभी सुखी नहीं रहेगें। आप लोग इस तरह के लूटने की पहली घटना सुनी होगी, वह भी पंप के मैनेजर के द्वारा और जिसका साथ पंप के मालिक और कर्मियों ने दिया। इस मामले में रूद्रेश मणि त्रिपाठी पुत्र राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी हथिनास पोस्ट बैरीखाला थाना कप्तानगंज बस्ती ने स्पलेन्डर मोटरसाईकिल सं0 का चालक नाम पता अज्ञात, मैनेजर भारत पेट्रोलियम परसा चौराहा और भारत पेट्रोलियम परसा चौराहा के अन्य कर्मचारीगण नाम पता अज्ञात के खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।
लिखाए गए एफआईआर में कहा गया कि वह छह जून 26 को करीब 9 बजे एक व्यक्ति स्पलेन्डर गाड़ी सं0 से प्रार्थी की दुकान पर आया और खुद को पाइप लाइन का ठेकेदार बताकर 02 बण्डल पाइप व डीजल लाने हेतु प्रार्थी की पिकअप वाहन सं0 को भाड़े पर लेने हेतु बात किया तथा प्रार्थी को गाड़ी लेकर तेल लेने के लिए भारत पेट्रोलियम परसा चौराहा मस्जिद के सामने चलने को बोला जिस पर प्रार्थी पिकअप लेकर भारत पेट्रोलियम परसा चौराहा पहुचा व वह व्यक्ति अपने मोटरसाईकिल से वहा पहुचा। वहा पर जाने के बाद वह व्यक्ति प्रार्थी को बाहर खड़ा कर दिया और खुद मैनेजर के पास आफिस के अन्दर चला गया और बात चीत करके आया और कहा कि इस पेट्रोल पंप पर आनलाइन पैसा नही लेगे आप पैसे की व्यवस्था कर लीजिए और हम साइट पर चल कर आपका पैसा देंगे। प्रार्थी ने अपने लड़के से फोन करके 60000 मंगवाया और अपने पास से 24600 नकद कुल मिलाकर 84600 (चौरासी हजार छः सौ रूपया) लेकर आफिस मे गये और पैसा मैनेजर के कहने पर काउन्टर पर रखा और तेल भरवाने लगे 4 ड्रम तेल भर गया था जो लगभग 880 लीटर था कि बीच मे ही मैनेजर ने कहा कि वह व्यक्ति भाग गया आप पैसा दीजिए, प्रार्थी ने कहा कि पैसा आपको देकर आया हूँ फिर कैसा पैसा, इस पर हाता-बाही होने लगी और हमने 112 नं0 पर सूचना दी और इधर मैनेजर एवं समस्त स्टाफ मिलकर प्रार्थी के साथ धक्का मुक्की व गाली गुप्ता करने लगे और गाड़ी से तेल उतरवाने लगे पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शान्त कराया, बाद मे प्रार्थी गाड़ी लेने गया तो देखा कि गाड़ी मे लदे ड्रम का तेल पेट्रोल पंप वालांे द्वारा खाली कर लिया गया था। पंडितजी ने बताया कि उनके हाथ 86 हजार में चार खाली ड्रम आया। कहा कि इसमें सभी मिले हुए हैं, और सब ने मिलकर लूटा।
0 Comment