बस्ती। पत्रकार प्रेस परिषद के नवागत जिलाध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव का कहना है, कि हर हाल में पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा होगी। पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्यरत पत्रकार प्रेस परिषद ने संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सतीश कुमार श्रीवास्तव को बस्ती जनपद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा कृष्ण देव, चेयरमैन ऋषभ मिश्रा आजाद तथा उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा के दिशा-निर्देश एवं अनुमोदन से की गई

सतीश कुमार श्रीवास्तव वर्तमान में एबीपी न्यूज, बस्ती में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी सक्रिय पत्रकारिता, संगठनात्मक क्षमता एवं पत्रकार हितों के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति की घोषणा होते ही बस्ती मंडल एवं जनपद के पदाधिकारियों और सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन बस्ती जनपद में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकार प्रेस परिषद की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही बस्ती जनपद की मजबूत जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा तथा संगठन को गांव-गांव तक विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। यदि किसी पत्रकार साथी के साथ अन्याय होता है या वह किसी संकट में पड़ता है, तो वे उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे

सतीश कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार प्रेस परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा का मजबूत मंच है। पत्रकार प्रेस परिषद द्वारा अपने सदस्यों को संगठनात्मक पहचान के लिए आई-कार्ड, लेटर, आवास पर लगाने हेतु नेम प्लेट तथा 3,00,000 (तीन लाख रुपये) का दुर्घटना बीमा सुरक्षा कवच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। संगठन का कहना है कि पत्रकार हितों के लिए इस प्रकार की व्यापक सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले संगठनों में पत्रकार प्रेस परिषद अपनी अलग पहचान रखता है। बस्ती जिले के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सतीश कुमार श्रीवास्तव के जिलाध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पत्रकारों के हितों की लड़ाई और मजबूती से लड़ी जाएगी।