बस्ती। पेटोल पंप के बाद अब सीएनजी गैस पंप वालों की बारी है। ऐसे में सेल्समैन और मालिक करे तो क्या करें, उपभोक्ता तो मोदीजी को गाली दे कर अपने मन को षांत कर लेता है, लेकिन मालिक और सेल्समैन तो वह भी नहीं कर सकते। मारखाकर और अपमान का घूंट पीकर रह जाते है। पंप तो बंद नहीं कर सकते, अगर कोई और कारोबार होता तो ताला लगा देत, लेकिन पंप पर कैसे लगाए। इतना अपमान सहना पड़ रहा है, कि मालिकों को पंप खोलने पर पछतावा हो रहा है। कोई भी पंप वाला चाहें जितना ईमानदारी करे, उसे गाली खानी ही है। ऐसे माहौल में किसी बड़ी घटना के होने से इंकार भी नहीं किया जा सकता। अब तो हालत यह हो गई, कि ग्राहक रिवाल्वर निकाल ले रहा हैं, और मारपीट पर उतर आ रहा है।
इसी तरह की एक घटना फूटहिया स्थित सीएनजी पम्प पर 30 मई 26 को घटित हुई। बड़ी मुस्किल ने पुलिस ने एफआईआर लिखा। घटनाशाम लगभग 07.40 बजे की है, जब एक नई सफेद कलर की मारूती विक्टोरियस बिना नम्बर प्लेट की गाड़ी आई और उसमें से चार-पांच लोग उतरे लाइन तोडते हुए गलत तरीके से असलहे के बल पर सीएनजी गैस जबरदस्ती भरने को कहा, मना करने पर गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी देने लगे, एक व्यक्ति ने रिवाल्वर निकाल कर जान से मारने की धमकी देते हुए चारों ने धक्का दे दिया और लगे मारने पीटने। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। इस मामले में अनिल कुमार चौधरी पुत्र धर्मराज चौधरी मोहल्ला रामेश्वरपुरी गाँधीनगर बस्ती थाना कोतवाली के द्वारा चार-पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।
0 Comment