गंगा स्नान मेला स्थल किसानों के खेतों में 25 किलोमीटर क्षेत्र में फैला
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: गंगा की बाढ़ के नुकसान से किसान अभी उभरे नहीं, अब गंगा स्नान मेला में किसानों के खेत की मेड तोड़कर बड़ी बड़ी सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। किसानों के खेतों में खुले आसमान के नीचे 30 ,35 लाख श्रद्धालु पड़ाव डालकर मेला में धार्मिक संस्कार पूरे करेंगे मनोरंजन का लुफ्त उठाएंगे। वहीं किसान के खेतों की मेड टूटने पर किसान की मुश्किल बढ़ गई किसान को अपने खेत की निशान देई कराने तथा खेतों में ट्रेक्टर चलाने पर भारी नुकसान होगा। लठीरा निवासी सोमपाल सिंह, फत्ते सिंह,भीमा प्रधान ने बताया कि गंगा की बाढ़ में किसान की फसल बर्बाद हो गई थी जिसमें अभी उभर नहीं पाए अब गंगा स्नान मेला स्थल किसानों के खेतों में लगाया जा रहा है। किसान को अपनी फसल समय से पहले काटने पर नुकसान है। खेत के मेड टूटने पर निशानदेई करनी पड़ेंगी तो परेशानी होगी। किसान को नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।
जिला पंचायत के अवर अभियंता आदेश कुमार ने बताया कि गंगा मेला सदर घाट और पुलिस लाइन,प्रशासनिक अधिकारियों के कैम्प अमरोहा के राजस्व गावों के जंगल में है। पशु मेला हापुड़ जनपद के लठिरा के राजस्व गांव के जंगल में है।
हिंदू राजकीय मेला होती है वसूली=
महाभारत कालीन कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला करीब साढ़े पांच हजार साल से आयोजित किया जाता है। प्राचीन हिंदू गंगा मेला को प्रदेश सरकार से करीब तीन करोड़ रुपए अवमुक्त हो चुके है। गंगा मेला के पशु मेला,मेला में दुकानदारों से तहबाजारी,मनोरंजन के साधन,झूला,कठपुतली,से वसूली की जाती है। पशु मेला में देश के कई राज्यों के अलावा श्री लंका,नेपाल,से आते है विदेशी ब्रुक कंपनी से पशुओं का फ्री इलाज कराने आते है।
पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के लगते हैं वीआईपी कैम्प=
मेरठ आयुक्त,अपर महानिदेशक पुलिस,जनपदीय अधिकारियों सहित सभी अधिकारियों के आधुनिक सुविधा युक्त कैम्प लगाए जाते है कई अधिकारी आते नहीं है या रुकते नहीं है। जिला पंचायत बोर्ड के सभी अधिकारी,सदस्य,के कैंप भी लगाए जाते है। श्रद्धालु अपनी व्यवस्था खुद करते है। श्रद्धालु अपनी राह आते है और मां गंगा के जयकारे लगाते हुए धूल का प्रसाद लेकर लौटते हैं।
श्रद्धालुओं को सुविधा का प्रयास=
जिला अधिकारी कविता मीणा इस बार मेला को खूबसूरती देकर सुविधा देने के प्रयास में लगी है। जनपदीय टीम सीडीओ श्रुति शर्मा,एडीएम संदीप कुमार, एस पी मधुबन सिंह, ए एसपी मुकेश कुमार दिनरात व्यवस्था में जुटे है। मेला क्षेत्र की सेक्टर में विभाजित कर बड़ी बड़ी सड़कों का निर्माण कराया है।
0 Comment