हापुड़ न्यूज़
गढ़मुक्तेश्वर, 1 जुलाई - तहसील गढ़मुक्तेश्वर स्थित आरके कार्यालय में दाखिल-खारिज, रिकॉर्ड दुरुस्ती और सालाना खातों से जुड़े कार्यों में रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना दलालों के कार्यालय में कोई भी काम समय पर नहीं हो पा रहा है।
कई किसानों और आवेदकों ने आरोप लगाया कि जमीन की दाखिल-खारिज, पुराने रिकॉर्ड निकलवाने व अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के लिए कार्यालय परिसर में ही दलाल सक्रिय हैं। आरोप है कि दलालों के जरिए ही फाइलें आगे बढ़ाई जाती हैं और काम कराने के एवज में अवैध वसूली की जाती है। पीड़ितों का कहना है कि आम आदमी सीधे कार्यालय में जाए तो उसे बार-बार चक्कर कटवाए जाते हैं, जबकि दलाल के माध्यम से वही काम जल्दी हो जाता है। इससे लोगों में नाराजगी है।इस संबंध में जब कार्यालय के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया तो कोई जवाब नहीं मिला। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।लोगों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाए तो मजबूरन उन्हें उच्चाधिकारियों व शासन से शिकायत करनी पड़ेगी।
मनजीत सिंह कि रिपोर्ट
0 Comment