हापुड़ न्यूज़ 

गढ़मुक्तेश्वर, 01 जुलाई - नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही लेंटर की मशीनों पर एक्सपायर डेट के ट्रैक्टरों का इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इन ट्रैक्टरों को मॉडिफाई कर लेंटर मशीनों पर लगाया जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई ट्रैक्टरों की वैधता समाप्त हो चुकी है और उनके नंबर प्लेट भी स्पष्ट नहीं हैं। ऐसे में हादसा होने पर ट्रैक्टर की पहचान करना मुश्किल हो जाएगा। आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत के चलते इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
लोगों ने बताया कि लेंटर डालने के दौरान ओवरलोड व बिना फिटनेस के ट्रैक्टर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। कई ट्रैक्टरों में सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा। दिन-रात चल रहे इन वाहनों से आमजन को खतरा बना हुआ है।
क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लेंटर मशीनों पर लगे ट्रैक्टरों की जांच कराई जाए। एक्सपायर व मॉडिफाई ट्रैक्टरों को तुरंत बंद कराया जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो। 
इस संबंध में परिवहन व पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

मनजीत सिंह कि रिपोर्ट