बस्ती। जिस तरह से दिल्ली एयर पोर्ट पर उतरते ही बस्ती के पूर्व सांसद और राष्टीय महामंत्री का स्वागत और जयजयकार हुआ, उसे देख और सुन हरीश द्विवेदी अपने आपको दुनिया का सबसे खुषकिस्मत नेता मान रहे होंगे। धरातल से उठ कर अगर कोई व्यक्ति इस मकाम पर पहुंचता है, तो उसे उसकी मेहनत का फल और किस्मत ही माना जाएगा। वरना, यहां तक पहुंचने के लिए न जाने कितने लोग दम तक तोड़ देते है। अगर किसी को आसमान छूना हैं, तो वह हरीष द्विवेदी के सिद्वांत पर चल कर छू सकता है। इतिहास यह कभी नहीं पूछेगा कि हरीश द्विवेदी किन सीढ़ियों पर चढ़कर मकाम हासिल किया, इतिहास तो इन्हें इनके कार्यो और डेडीकेशन को याद रखेगा। बार-बार कहा जा रहा है, कि कोई व्यतिक्तगत रुप से हरीश द्विवेदी को बधाई दे या न दे, लेकिन उन्हें इस बात की अवष्य बधाई देनी चाहिए, कि बस्ती का कोई नेता इतने बड़े पद पर पहुंचा। बधाई और शुभकामना देने से कोई छोटा या बढ़ा नहीं हो जाता, और न उसके आनबान और शान में कोई कमी होती है। बल्कि बड़पन पता चलता है। एयर पोर्ट पर ही ढ़ोल और नगाड़े बजने लगें। कोई इन्हें फूल का माला पहनाने के लिए धक्कामुखी कर रहा था, तो कोई बुके देना चाह रहा है, कई तो गदा भेंट करने गए थे, फूलमालाओं से इनका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है, बड़े-बड़े अखबारों और चैनलों के लोग इन्हें कवर करने के लिए बेचैन रहे। एयर पोर्ट से बाहर आने में इन्हें लगभग 20 मिनट लग गया, उसके बाद भी स्वागत करने का सिलसिला नहीं टूटा, इनका स्वागत करने वालों में न सिर्फ बस्ती के बल्कि न जाने कहां कहां के कार्यकर्त्ता आए हुए थे, इन्होंने किसी को निराश नहीं किया। यूपी भवन में एयर पोर्ट से अधिक षानदार स्वागत हुआ। यूपी भवन के बाहर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का स्वागत और बधाई वाला होर्डिगं लगा हुआ था, इसे कहा जा सकता है, कि क्षेत्रीय अध्यक्ष ने यूंही नहीं हरीषजी का अपने स्वागत में कलवारी पुल पर पैर छूआ था। यूपी भवन पहुंचते ही इनका सबसे पहले बनकटी के अरविंद पाल ने बुके देकर स्वागत किया, कहा कि हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया जाना बस्ती जनपद के लिए गौरव की बात है। उन्होने कहा कि बस्ती के पूर्व सांसद को पार्टी संगठन में इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व का विषय है। हरीश द्विवेदी संघर्षशील, ऊर्जावान और समर्पित नेता हैं तथा संगठन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अरविन्द पाल ने कहा कि हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने से बस्ती सहित पूर्वांचल के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी के माध्यम से हरीश द्विवेदी संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे। स्वागत करने वालों में प्रमोद पाण्डेय, दीपक सिंह, सुनील सिंह, सुरेन्द्र चौधरी, आर.डी. सिंह, हनुमान यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उसके बाद स्वागत करने वालों की लाइन लग गई, काफी देर से भवन के बाहर स्वागत होता रहा। वैसे स्वागत तो इससे पहले बहुत नेताओं का एयरपोर्ट और अपने राज्य के भवन के बाहर हुआ होगा, लेकिन जो स्वागत हरीषजी का एयरपोर्ट और यूपी भवन पर हुआ, वह शानदार और जानदार रहा। अब आप लोग इसी से अंदाजा लगा सकते हैं, कि जब जिले के बाहर इतना स्वागत हो रहा है, तो जिले में कितना होगा, इसका अंदाजा लगाना कठिन हो जाएगा। अगर दिल्ली जाने से मना न किया गया होता तो यूपी भवन में सिर्फ बस्ती वाले ही दिखाई देते।