हापुड़ न्यूज़
गढ़मुक्तेश्वर। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आज देशभर में चलाए जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत _CHC सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़मुक्तेश्वर_ में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर _चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शशि भूषण_ और _BPM डीपी शर्मा जी_ ने _"एक पेड़ माँ के नाम"_ अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधा रोपित किया। कार्यक्रम में संगठन के साथी _शांक गुप्ता जी_ भी उपस्थित रहे।
डॉ. शशि भूषण ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के माध्यम से न केवल पर्यावरण को बचाया जा सकता है, बल्कि लोगों में प्रकृति के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने अस्पताल स्टाफ और किसान मजदूर संघठन यूनियन के अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने आमजन से अपील की कि वे भी अपने घरों और आसपास पौधे लगाकर उनकी देखभाल करें।
मनजीत सिंह कि रिपोर्ट
0 Comment