हापुड़ न्यूज़
बहादुरगढ़। पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से शनिवार को बहादुरगढ़ क्षेत्र के _गांव लुहारी_ में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत गांव के _श्मशान घाट, कब्रिस्तान, अस्पताल और शहीद पार्क_ में पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने श्मशान घाट और शहीद पार्क में छायादार व फलदार पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।वृक्षारोपण कार्यक्रम में _राजकुमार प्रधान, परवेज चौधरी क्षेत्र पंचायत सदस्य, डॉ. निर्मला, डॉ. आसिफ नवी, सीमा गौतम, पूजा, शीला, भूषण शर्मा और जोनी शर्मा_ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्राम प्रधान राजकुमार ने कहा कि पौधारोपण से गांव का वातावरण स्वच्छ होगा और आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा मिलेगी। उन्होंने सभी से अपील की कि लगाए गए पौधों की देखभाल की जाए।
मनजीत सिंह कि रिपोर्ट
0 Comment