गढ़मुक्तेश्वर: भारतीय किसान यूनियन संघर्ष (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर के आत्मदाह करने के ऐलान को लेकर संगठन में आया उबाल उत्तर प्रदेश के दर्जनों से भी ज्यादा जिलों के बड़े किसान नेताओं की धरना प्रदर्शन में शामिल होने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। 

 गढ़मुक्तेश्वर के गुरुद्वारा चौपाल पर 18.2.2026 को  संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर करेंगे आत्मदाह जिसको लेकर अब सरगर्मी तेज हो चुकी है संगठन के कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंचने का कर रहे हैं ऐलान जगह-जगह से आ रहीं वीडियो, बड़ी संख्या में किसान नेताओं के इकट्ठा होने का मामला प्रशासन को भारी न पड़ जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर किसानों की गन्ना भुगतान, टूटी सड़कों, एवं ट्रेड डील, सहित दर्जनों शिकायतों को लेकर करेंगे आत्मदाह का प्रयास, कई जनपदों के बड़े किसान नेताओं की वीडियो वायरल भारी संख्या में पहुंचेंगे किसान नेता।