हापुड़ के तहसील क्षेत्र गढ़मुक्तेश्वर अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई, जेसीबी मशीन द्वारा जमीन को नुकसान पहुंचाने तथा वहां स्थापित प्राचीन भगवान श्री कृष्ण जी की मूर्ति को तोड़कर अवैध रास्ता बनाए जाने की गंभीर घटना के विरोध में आज माननीय उपजिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम कल्याणपुर में वर्षों से खड़े पेड़ों को बिना किसी वैधानिक अनुमति के काट दिया गया तथा धार्मिक आस्था के केंद्र रही प्राचीन श्री कृष्ण जी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जो अत्यंत निंदनीय और कानून व्यवस्था के विरुद्ध है। इस प्रकार की घटना से स्थानीय ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों में गहरा रोष व्याप्त है।
ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि:
अवैध रूप से पेड़ काटने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए
प्राचीन श्री कृष्ण जी की मूर्ति को पुनः स्थापित कर धार्मिक स्थल का संरक्षण किया जाए
अवैध रास्ते का निर्माण तत्काल प्रभाव से रोका जाए
भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।


ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे 
 राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिवकुमार गिरी राष्ट्र प्रवक्ता आदित्य चेतन राहुल गुर्जर (जिला अध्यक्ष हापुड़), रचित अधना (युवा जिला अध्यक्ष मेरठ), सचिव विमल कसाना (हापुड़), रोहित कुमार जी ( ब्लॉक उपाध्यक्ष गढ़मुक्तेश्वर), आयुष वर्मा जी (युवा नगर अध्यक्ष गढ़मुक्तेश्वर) तथा अन्य  कार्यकर्ता व ग्रामीणजन बड़ी संख्या मे उपस्थित रहें। उन्होंने खा कि अगर  प्रशासन द्वारा शीघ्र एवं उचित कार्यवाही नहीं की गई तो संगठन द्वारा जनहित में आगे भी आंदोलन किया जाएगा।