हापुड़
22 साल से फरार चल रहा बलात्कार का आरोपी सरफराज गिरफ्तार!
हापुड़ जिले में सिंभावली थाने से लगभग 22 साल बाद दिल्ली से दबोचा गया बलात्कार का आरोपी सरफराज
बलात्कार केस में सिंभावली थाने की पुलिस को थी न जाने कबसे इस की तलाश।करीब 22 वर्ष तक पुलिस की आंखों में धूल झोंकने वाला अपराधी सरफराज आखिरकार कानून के शिकंजे में आ ही गया.आरोपी सरफराज दिल्ली के एक इलाके में काफी समय से रह रहा था और खुद को कानून से बचाने में अब तक सफल रहा लेकिन आज हापुड़ जिले की सिंभावली पुलिस टीम की पकड़ से नहीं बच सका।कानून के लंबे हाथों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराधी चाहे जितना भी शातिर क्यों न हो,वह पुलिस की पकड़ से ज्यादा दिनों तक नहीं बच सकता। 22 साल से कानून की आंखों में धूल झोंक रहे बलात्कार एक आरोपी को हापुड़ की सिंभावली पुलिस टीम में शामिल कांस्टेबल सचिन पवार और कांस्टेबल उदय कुमार ने कई दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया यह गिरफ्तारी न केवल न्याय की जीत है,बल्कि यह संदेश भी देती है कि अपराधी कितना ही शातिर क्यों ना हो कानून की नजरों से बच नहीं सकता।
मनजीत सिंह की रिपोर्ट
0 Comment