हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र मे दहेज के लिए महिला की हत्या का मामला सामने आया है जहां पर मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के पचपेड़ा निवासी वेदपाल सिंह पुत्र बलराम सिंह ने बाबूगढ़ थाने में अपनी छोटी बहन की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि मेरी छोटी बहन प्रियंका उम्र करीब 26 वर्ष की शादी करीब 06 वर्ष पूर्व भूपेन्द्र पुत्र सुरेश निवासी ग्राम गोहरा आलमगीर पुर थाना बाबूगढ जिला हापुड़ के साथ सम्पन्न हुई थी। जिसमे परिवारजनो ने 5 लाख रूपये का दान दहेज दिया था लेकिन दिये गये दान दहेज से मेरी बहन प्रियंका के ससुराल वाले खुश नहीं थे। मेरा बहनोई भूपेन्द्र मेरी बहन से बुलेट व सोने की चैन की माग करता था। जिसका कुछ समय बाद वे लोग मेरी बहन प्रियंका को शारीरिक व मानसिक प्रताड़ित करने लगे। आये दिन मेरी बहन के साथ गाली गलौच व मार पीट करते रहते थे। प्रियंका के दो बच्चे हैं जिनमे लड़का शिवांश उम्र 4 वर्ष व लड़की सीनू उम्र 02 वर्ष है। दिनांक 20.03.2026 को मुझे सूचना मिली कि मेरी बहन प्रियंका के साथ उसके पति, ससुर, सास व दोनो देवर व नन्द ने दहेज की माँग को लेकर मारपीट की है। इसके बाद हम प्रियंका की ससुराल जाने की तैयारी करने लगे तभी मेरे पास समय लगभग 07.15 बजे शाम मेरे बहनोई भूपेन्द्र का फोन आया और कहा कि तुम्हारी बहन की तबीयत बहुत खराब है।जिसे लोटस अस्पताल गढ रोड मेरठ में लेकर जा रहे हैं। हम लोग भी लोटस अस्पताल में मौके पर ही पहुँच गये और देखा कि मेरी बहन को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था जिसके गले व शरीर पर चोट के निशान थे। जिसकी सूचना मैने डायल- 112 पर भी दी थी।
पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
- Loading weather...
- |
- Last Update 25 Mar, 01:48 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment