सड़क का निर्माण कराए जाने को दो विभागों ने खूब टरकाया,हुई कई मौत

विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने नाराजगी के साथ गिनाई खामियां 

ओमप्रकाश गौतम

 गढ़मुक्तेश्वर:  योगी जी सिस्टम के अधिकारी बेलगाम होकर आपके दावे भ्रष्टाचार मुक्त की हवा निकाल रहे है। जनसेवकों की भी अनसुनी कर सिस्टम में अधिकारी मनमानी के साथ निर्माण कार्यों में खुला भ्रष्टाचार करने में लीन है। गढ़ मेरठ मार्ग का निर्माण तीन दिन पहले तीन करोड़ रुपए की लागत से कराया गया। सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने पर तीसरे दिन ही उखाड़ गई।

दैनिक तेजयुग न्यूज़

बतादें कि तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के मुख्य चौपला से करीब पांच किलोमीटर मेरठ रोड पिछले चार,पांच साल से जर्जर हालत में थी,गड्ढों में कई हादसे होने पर कई युवक युवती की मौत हो गई। आला अधिकारियों के सामने कई बार सामाजिक संगठनों ने सड़क का निर्माण कराए जाने के मुद्दे को उठाया। एनएचआई और पीडब्ल्यूडी ने एक दूसरे पर टरकाते रहे। गंगा स्नान मेला,ज्येष्ठ दशहरा मेला,कावड़ मेला में गड्ढों की चुभन के साथ का कावड़िए गुजरे। डीएम कविता मीणा की सख्ती के चलते सड़क का तीन दिन पहले ही निर्माण कराया गया। सड़क में घटिया सामग्री की पोल खुलकर उस समय सामने आ गई जब तीन बाद ही सड़क उखड़ गई। सड़क की पटरी भी नहीं बनाई गई। तथा 250 मीटर सड़क बिना बनाए छोड़ दिया गया।

दैनिक तेजयुग न्यूज़

नगर निवासी गौरव वर्मा, मनीष,मूल चंद सिंघल,रणवीर ने विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया की सड़क उखड़ने की शिकायत की तो विधायक ने नाराजगी के साथ अधिशाषी अभियंता को सड़क में घटिया सामग्री की शिकायत कर सड़क की समस्या का समाधान करने को कहा है। हालांकि इससे पहले एस डी एम अशोक कुमार सैनी को भी की गई मगर कोई फर्क नहीं पड़ा। 
सड़क की खामियों को दूर करने के लिए अधिशाषी अभियंता ने विधायक को भरोसा दिया है।