हापुड़
, संस्थापक महिला जागृति फाउंडेशन, ने हापुड़ के गढ़ रोड स्थित गिरधारी नगर निवासी सोनम के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। परिजनों के अनुसार, सोनम की शादी को केवल एक माह हुआ था और 7 जून 2026 को दहेज की मांग पूरी न होने के कारण उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।
महिला जागृति फाउंडेशन की टीम ने सोनम की माता दुलारी एवं अन्य परिवारजनों से मिलकर उनकी बात सुनी। परिवार का कहना है कि मामले में अभी भी उचित और प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। फाउंडेशन ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो तथा दोषी पाए जाने वाले सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कड़ी सजा दी जाए।
पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए जल्द ही कैंडल मार्च आयोजित किया जाएगा तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं Hapur Police के अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में तेज और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की जाएगी।
महिला जागृति फाउंडेशन ने स्पष्ट किया है कि वह इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और न्याय की लड़ाई में तन, मन और धन से हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।
न्याय की मांग:
मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच हो।
सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो।
पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं न्याय मिले।
दोषियों को कानून के अनुसार कठोर दंड दिया जाए।
महिला जागृति फाउंडेशन "नारी सम्मान, न्याय और सुरक्षा के लिए समर्पित"।
दुलारी, बिजेन्द्री देवी, रवि, आशीष, काजल, मोनिका, आदित्य राधिका, ये सभी लोग उपस्थित रहे।
0 Comment