गंगा मेला में मनोरंजन के साधन अनेक तरह के झूला की तैयारी में जुटे
मेला में हुड़दंगियों की वजह से पुलिस प्रशासन की सख्ती,श्रद्धालु परेशान
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: प्रदेश सरकार के पर्यावरण राज्यमंत्री जिला प्रभारी केपी मलिक ने दस दिवसीय गंगा स्नान मेला मंगलवार का शुभारंभ किया उसके बाद मेला ने श्रद्धालुओं के आने का सैलाब बढ़ गया। खादर में गंगा किनारे का जंगल तंबू नगरी में तब्दील हो गया तथा चारों ओर रौनक बढ़ गई। मेला में चारों ओर धार्मिक भावनाओं से परिपूर्ण दृश्य नजर आ रहा है। मेला का शुक्रवार को उद्घाटन होना तय है। वहीं मेला में किसान मेला के नाम पर हुड़दंगियों की वजह से पुलिस प्रशासन को सख्त रुख अपनाना पड़ा तो श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
महाभारत युद्ध के बाद पांडवों ने गढ़ गंगा किनारे रेतीले मैदान में एक पखवाड़ा पड़ाव डालकर अपने पितृ शांति मुक्ति की कामना की गई थी। समय के साथ बारह दिवसीय मेला को किया गया अब दस दिवसीय गंगा स्नान मेला का प्रदेश सरकार के पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक ने 17 नवंबर 2026 को शुभारंभ कर दिया जिसका उद्घाटन 20 नवंबर 2026 शुक्रवार को किया जाना प्रस्तावित है। मेला में हर घंटा स्थिति बदल रही है जिससे गंगा का किनारा खादर का जंगल तंबू नगरी में मनमोहक रूप ले रहा है। गंगा मेला में चारों ओर धार्मिक नजारा साफ नजर आ रहा है। डीएम कविता मीणा ने मेला को मिनी कुंभ का रूप दिया है।
हुड़दंगियों की वजह से पुलिस प्रशासन सख्त श्रद्धालु परेशान
दैनिक तेजयुग न्यूज़
गंगा करोड़ों की आस्था का प्रतीक है उसी मान्यता पर गंगा मेला धार्मिक है। गंगा मेला में पश्चिमी यूपी के किसान भी आते है। मेला में किसान मेला के नाम पर कुछ हुड़दंगी अराजकता का माहौल बना रहे है जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुक अपनाया तो मेला क्षेत्र में अत्यधिक बैरियर लगा दिए। गंगा मेला के इतिहास में पहली बार इतने बैरियर लगाए गए कि मेला को चारों ओर से सील करना पड़ा। नतीजा हुड़दंगियों की वजह से श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेला की व्यवस्था में लगे विभागों के अधिकारी कर्मचारी भी परेशान होने से बच नहीं पाए।
मनोरंजन के साधन केवल पांच दिन चल पाएंगे
दैनिक तेजयुग न्यूज़
गंगा मेला में मनोरंजन के साधन आए हुए है विभिन्न तरह के झूले की तैयारी ने जुटे हैं। शुक्रवार को ही चालू हो पाएंगे ऐसे में मनोरंजन के साधन केवल पांच दिन चलाए जा सकेंगे। जिसमें हुड़दंगियों से भी दो चार होना पड़ेगा।
पांच दिन में पीपे का पुल तैयार बनेगा औपचारिक
दैनिक तेजयुग न्यूज़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा मेला में तीन बार आकर गंगा पूजन किया तथा गंगा पुल बनाए जाने की घोषणा की थी। गंगा पुल तो नहीं बन पाया। गंगा किनारे घाट ही बन जाता वह भी नहीं बना इस बार करोड़ों की लागत से पांच दिन में पीपे का पुल बना दिया गया। शुक्रवार 20 नवंबर 2026 को खोला जाएगा जो केवल औपचारिक बनकर रह सकता है।
0 Comment