मेला की मुख्य सड़क पर मेला स्थल तक अंधेरा
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: गढ़ गंगा स्नान मेला के शुरू होने में बेशक आधिकारिक स्तर पर दो दिन बाकी हो, मगर मेला में लगातार पहुंच रहे है। मेला की मुख्य सड़क पर अंधेरे में श्रद्धालु जाने को मजबूर है। श्रद्धालु मेला स्थल में अपनी व्यवस्था के साथ पड़ाव डाल लेते है तो परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिला अधिकारी कविता मीणा ने मेला को बेहतर बनाने के लिए कुंभ मेला की तर्ज पर प्लान बनाया है। अधिकारिक स्तर पर बारह दिवसीय गंगा मेला को दस दिवसीय कर 17 नवंबर से शुरू किया जाना है। मेला शुरू होने में दो दिन शेष है मगर श्रद्धालु लगातार चार दिन से मेला में आना शुरू हुआ तो रविवार को श्रद्धालु लगातार टैक्टर से मेला में दिन रात पहुंच रहे है। मेला की मुख्य सड़क गढ़ नगर में जिला पंचायत के गेट से अंधेरा हैं श्रद्धालु रात के अंधेरे में मेला में जाने को मजबूर है। मेला की मुख्य सड़क पर मेला स्थल तक अंधेरा है जो किसी हादसे को बुला रहा है। मेला स्थल में पहुंचकर श्रद्धालु रात में अपनी व्यवस्था के साथ पड़ाव डाल लेते है जो मेला के बनाए प्लान के खिलाफ होता हैं। श्रद्धालुओं के पड़ाव डालने के बाद हटाने में पुलिस को बहुत कुछ झेलना पड़ रहा है।
0 Comment