बस्ती। बनकटी के श्रद्वालुओं ने डीएम मैडम से अपील की है, कि वह थालेष्वरनाथ शिव मंदिर पर भी ध्यान दे दें, क्यों कि यह प्रसिद्व मंदिर अपनी बदहाली पर रो रहा है। इस मंदिर को तो पर्यटन विभाग ने तो अपनी सुधार सूची में षामिल तो कर लिया, लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ, यहां तक मंदिर की साफ-सफाई पर भी ध्यान नहीं दिया गया, जबकि इस मंदिर से लाखों श्रद्वालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। क्यों कि इस मंदिर की स्थापना 12वीं सदी में की गई। मान्यता हैं, कि थालेष्वरनाथ अपने भक्तों के सभी मनोरथ पूर्ण करते है। जो भी भक्त अपनी सच्ची मुरादें लेकर इनकी शरण में आते हैं, उनकी मनोकामनाओं को भगवान शिव भक्ति अवष्य पूरा करते है। यही कारण है, कि यहां के फाल्गुन मास में शिवरात्रि पर विषाल मेला लगता है। समय-समय पर मंदिर परिसर में रुद्र महायज्ञ, विष्णु महायज्ञ, श्रीमदभागवत कथा आदि का आयोजन होता है। यहां के लोगों ने अनेकों बार पर्यटन वालों से मंिदर के जीर्णोद्धार के लिए लिखा लेकिन अभी तक र्प्यटन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई, सबसे खराब स्थित मंदिर के आसपास गंदगी को लेकर है। कहा भी जाता है, कि अगर मंदिर का परिसर ही गंदा रहेगा तो मंदिर में जाएगा कौन? पेयजल सहित अन्य सुविधा भी ठीक से नहीं है। शोचालय की व्यवस्था भगवान के भरोसे है। अगर इतने प्राचीन मंदिर की यह हालत हैं, तो फिर आम मंदिरों की क्या होगी? इसे आसानी से समझा जा सकता है। इसी लिए यहां के लोगों ने डीएम से अपील की है, कि इस मंदिर का भी निरीक्षण कर लीजिए, ताकि मंदिर का जीर्णोद्धार हो सके। भाजपा नेता एवं मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों और डीएम से अपील की है, कि मंदिर का निरीक्षण करके उसी के अनुसार व्यवस्था की जाए।