- Loading weather...
- |
- Last Update 06 Feb, 03:35 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
ताज़ा खबर
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज से 10 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे, जिसके दौरान वे वाशिंगटन डीसी और डलास में अनेक मुलाकातें करेंगे, जिनमें टेक्सास विश्वविद्यालय भी शामिल है.
ताज़ा खबर
कांग्रेस की ओर से विनेश फोगाट को चुनाव लड़ाने पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा -"दोनों के कांग्रेस में जाने से सच सामने आ गया. इनके जरिए मेरे खिलाफ, पार्टी के खिलाफ और पीएम मोदी के खिलाफ साजिश की गई. राहुल गांधी-प्रियंका की जोड़ी ने हुड्डा को आगे करके षड्यंत्र किया. इन लोगों ने बेटियों का इस्तेमाल किया और राजनीति के लिए बेटियों तक को नहीं छोड़ा."
ताज़ा खबर
देशभर में आज से गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई है. इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'गणपति बप्पा से कुछ मांगने की जरूरत नहीं है. बस भक्ति भाव से उनकी पूजा करें और उन्हें श्रद्धा के साथ स्थापित करें. गणपति बप्पा आ चुके हैं और हर कोई इस पल का इंतजार कर रहा था. गणपति बप्पा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और सभी के जीवन में खुशियां और सम...
ताज़ा खबर
लालू प्रसाद यादव के दामाद चिरंजीव राव को कांग्रेस ने हरियाणा की रेवाड़ी सीट से टिकट दिया है. वो इस सीट से मौजूदा विधायक हैं. रेवाड़ी सीट चिरंजीव राव के परिवार का गढ़ रहा है.चिरंजीव की लालू यादव की बेटी अनुष्का यादव से शादी हुई है. चिरंजीव के पिता कैप्टन अजय सिंह यादव कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं.
ताज़ा खबर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है. शनिवार को उन्होंने साफ किया कि जब तक शांति नहीं पनपती तब तक पाक से कोई संवाद नहीं #tejyugnews शाह की पाकिस्तान से बातचीत को लेकर ताजा टिप्पणी जम्मू कश्मीर में चुनावी जनसभा के दौरान आई है. केंद्र शासित प्रदेश की पहली चुनावी रैली में अमित शाह ने कहा कि पहली बार भारत के...
ताज़ा खबर
बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के चीफ मोहम्मद यूनुस ने शेख हसीना और भारत को लेकर बयान जारी किया है. उन्होंने शेख हसीना को नसीहत देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को भारत में रहकर बयानबाजी से बचना चाहिए. यूनुस ने ये भी कहा कि वह भारत से हसीना के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे, लेकिन हसीना को तब तक चुप रहना चाहिए. नहीं तो इससे दोनों देशों में दिक्कतें पैदा...
ताज़ा खबर
मुंबई से फ्रैंकफर्ट जा रही विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट को सुरक्षा कारणों से तुर्की के एर्जुरम एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया है. इस प्लेन के शौचालय में एक टिशू पेपर पर 'विमान में बम है' लिखा मैसेज मिला था, जिस वजह से रूट डायवर्ट किया गया. जानकारी के मुताबिक फ्लाइट सुरक्षित रूप से एर्जुरम पहुंच गई और सभी यात्री सुरक्षित हैं.
ताज़ा खबर
हरियाणा कांग्रेस के नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान सामने आया है जिसमें वो ये कहते दिख रहे हैं कि हरियाणा में प्रदेश स्तर पर सपा के साथ कांग्रेस का कोई गठबंधन नहीं है. यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि सपा का यहां कोई जनाधार नहीं है. जिस पर BJP अखिलेश की चुटकी ली है. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि कांग्रेस...
ताज़ा खबर
मणिपुर में हिंसा थम नहीं रही है. अब राज्य के पूर्व सीएम के घर पर रॉकेट से हमला हुआ है. बिष्णुपुर जिले के मोइरांग इलाके में शुक्रवार दोपहर संदिग्ध उग्रवादियों ने पूर्व मुख्यमंत्री मैरेम्बम कोइरेंग के आवास पर रॉकेट दागा. इस हमले में बुजुर्ग शख्स की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं.
ताज़ा खबर
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां रणनीति बनाने में जुटी है. इस बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होने कहा कि कश्मीर में शांति सड़कों पर किसी भी सशस्त्र सेना के बिना होनी चाहिए. फारूक अब्दुल्ला ने एक सवाल के जवाब में कहा कि आपके पास यहां कितने सैनिक हैं? कितनी ताकतें हैं? स...