हापुड़ न्यूज़ 

आज 15 अगस्त क़ो किसान मजदूर संगठन ने ज़िला  कार्यालय शाकरपुर गढ़ खादर पर आजादी के महोत्सव पर झंडा फहराया.प्रदेश अध्यक्ष प उप्र सुधीर चौधरी ने देशवासियो के नाम सम्बोधन मे बताया कि 1857 की क्रांति से बजे बिगुल मे 90 साल तक चले आजादी के लिए अनेकों वीर क्रांतिकारियो के बलिदान के परिणामस्वरूप हमें 1947 मे आजादी मिली,  आज की युवा पीढ़ी क़ो शहीद क्रांतिकारियों से देश प्रेम की शिक्षा लेनी चाहिए. आजादी का सही मूल्य समझना चाहिए. आज भी हम संघर्ष कर रहे है. किसानों क़ो उचित फसलों का दाम नहीं,  किसान लगातार कर्जवान हो रहा है.शिक्षा व्यवस्था खराब हो गयी है. नौकरी रोजगार उपलब्ध नहीं, समाज देश जातिवादी मानशिकता से घिरा हुआ है. युवाओं क़ो पुनः संघर्ष कर इन सब विकारो से देश क़ो मुक्ति दिलानी है. किसान मजदूर एकता और उनका भला हुए बिना देश विश्वगुरु नहीं बन सकता है. 21 सितम्बर से किसान मजदूर संगठन की एक पैदल यात्रा सहारनपुर से दिल्ली तक निकाली जायेगी जिसमे हापुड़ जनपद से हजारों की संख्या मे किसान मजदूर प्रतिभागग करेंगे. ज़िला अध्यक्ष वीरेंद्र गिल ने आजादी के इस पर्व पर सभी क़ो मिलजुलकर देशहित मे कार्य करने का सन्देश दिया. उपस्थित रामेन्द्र सिंह सिन्धु हापुड़ तहसील अध्यक्ष, दाताराम गढ़ तहसील अध्यक्ष, सरजीत सिंह, पुष्पेंद्र राणा, नवदीप सिंह, धर्म सिंह, राजीव, पंकज कुमार, मंजिन्दर, हरजीन्दर, सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे.

मनजीत सिंह कि रिपोर्ट