गौरव शर्मा  
ग्रेटर नोएडा : रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला भटोना में पुराने विवाद को लेकर पीड़ित के साथ घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। गांव नगला भटोना निवासी सुमित पुत्र सुखपाल ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि। दो दिन पूर्व वह रात्रि में 10 बजे अपने परिवार के साथ घर के अन्दर बैठा हुए था। तभी गांव निवासी चार लोग उसके घर में घुस आए। और पुराने विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर और पीड़ित और उसके पिता सुखपाल सिंह के साथ जमकर मारपीट की । आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली में दी है।