हापुड़ न्यूज़ 

गढ़मुक्तेश्वर, नगर के गुरुद्वारा और अंबेडकर गेट के पास ई-रिक्शा व ऑटो चालकों की मनमानी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि यहां 24 घंटे पुलिस तैनात रहने के बावजूद हालात नहीं सुधर रहे।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि गुरुद्वारा के पास मुख्य सड़क पर ई-रिक्शा और ऑटो चालक अवैध रूप से स्टैंड बनाकर खड़े रहते हैं। इनके कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। पैदल चलने वाले राहगीरों को निकलने में दिक्कत होती है। 
सबसे गंभीर समस्या आपात स्थिति में होती है। जाम के कारण एंबुलेंस तक को रास्ता नहीं मिल पाता। कई बार मरीज को अस्पताल पहुंचाने में देरी हो जाती है। स्थानीय दुकानदारों का भी कहना है कि अवैध कब्जे से उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है।नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि गुरुद्वारा और अंबेडकर गेट के पास से अवैध ई-रिक्शा व ऑटो स्टैंड हटवाया जाए। साथ ही यातायात पुलिस की स्थायी व्यवस्था कर जाम से निजात दिलाई जाए ताकि आमजन और मरीजों को राहत मिल सके।

मनजीत सिंह कि रिपोर्ट