हापुड़ न्यूज़ 

गढ़मुक्तेश्वर, 11 जून - क्षेत्र के गांव गड़ावली में विकास कार्यों की अनदेखी और सफाई व्यवस्था चौपट होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रेम राणा पर आरोप लगाया है कि उनके कार्यकाल में गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे गांव में नालियां चोक पड़ी हैं और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नियमित सफाई न होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। बरसात में हालात और बिगड़ जाते हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान द्वारा गांव की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। सड़क, नाली, खड़ंजा जैसे जरूरी काम भी लंबित हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रेम राणा का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से गांव का निरीक्षण कर सफाई व विकास कार्य शुरू कराने की मांग की है।


मनजीत सिंह कि रिपोर्ट