हापुड़ न्यूज़
गढ़मुक्तेश्वर,दिल्ली-लखनऊ हाईवे NH-9 पर स्थित होटल और टूरिस्ट ढाबों द्वारा सड़क किनारे तक पार्किंग बनाने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इन होटलों के मानकों और पार्किंग व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
लोगों का कहना है कि कई होटल व ढाबा संचालकों ने अपनी जमीन से बाहर सड़क तक वाहन खड़े करवाने की व्यवस्था कर रखी है। इससे हाईवे की सर्विस लेन तक बाधित हो जाती है और जाम की स्थिति बनती है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पर खड़े ट्रक व अन्य वाहन हादसे का कारण बन रहे हैं।
नागरिकों ने सवाल उठाए हैं कि आखिर इन होटलों के निर्माण के मानक क्या हैं? इनकी खुद की जमीन कितनी है और मानकों के अनुसार कितनी पार्किंग होनी चाहिए? जब होटल के पास पर्याप्त पार्किंग नहीं है तो हाईवे पर वाहन क्यों खड़े कराए जाते हैं?स्थानीय लोगों ने एनएचएआई और जिला प्रशासन से मांग की है कि हाईवे किनारे बने सभी होटल-ढाबों की पार्किंग व्यवस्था की जांच कराई जाए। मानक पूरे न करने वालों पर कार्रवाई हो और सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए ताकि हादसों पर अंकुश लग सके और यातायात सुचारू हो।
मनजीत सिंह कि रिपोर्ट
0 Comment