बस्ती। लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती में शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर श्रद्धा, भक्ति, आस्था व हर्षोल्लास के साथ माँ दुर्गा की आरती, भजन तथा विद्यालय के प्री-प्राइमरी के प्रतिभापूर्ण शिक्षिकाओं के द्वारा माहिशासुर मर्दन की लीला का संजीव एवं आकर्षक मंचन किया गया, जिसे देखकर सभी बच्चे भाव-विभोर हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह, निर्देशक राहुल सिंह एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या अपर्णा सिंह जी ने नारी शक्ति को नमन करते हुए माँ दुर्गा की आरती एवं पूजन अर्चन करके किया।
इस अवसर पर प्री-प्राइमरी की शिक्षिकाओं के द्वारा माहिशासुर मर्दन की संक्षिप्त लीला का मनमोहक मंचन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्री-प्राइमरी के प्रतिभापूर्ण शिक्षिकाएं मुस्कान पाण्डेय माँ दुर्गा, शशि अग्रहरि महिशासुर वही विद्यालय के छात्र अमय ने शेर की भूमिका के द्वारा माहिषासुर मर्दन की लीला का संजीव एवं आकर्षक मंचन किया गया, कक्षा 7वीं एवं 8वीं की छात्राओं में काव्या एवं उम्मे हानी ने अपने सहयोगियों के द्वारा श्प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी तथा अम्बे तू है जगदम्बे काली आदि गीत को प्रस्तुत कर सभी को मन-मुग्ध किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छोटी-छोटी कन्याओं ने माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की मनमोहक झाँकी प्रस्तुत की। सृष्टि सिंह, यशी सिंह, श्रेया सिंह, आयुशी सिंह, सृष्टि सिंह, अग्रिता सिंह, समृद्धि चौधरी, जीवा अग्रहरी एवं वामिका ने नौ देवियों की भूमिका निभाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कन्याओं के आकर्षक रूप एवं मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस प्रस्तुति के माध्यम से माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की महिमा एवं नारी शक्ति के महत्व का सुंदर संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक ने अपने प्रेरक संबोधन में सभी छात्र -छात्राओं को नारी शक्ति के महत्व के विषय में गहनता से बताते हुए कहा कि आज विश्व पटल पर नारी शक्ति की प्रासंगिकता अत्यधिक बढ़ गयी है। आज समाज में नारी पुरुष से कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे रही है। अंत में उन्होंने सभी को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए नारी का सम्मान करने का संदेश दिया। प्रेम, दया, ममता, करुणा, धैर्य, साहस, शक्ति, पराक्रम व त्याग नारी शक्ति की संपूर्ण शक्ति की पराकाष्ठा है और यही नव दुर्गा के रूप में नवरात्र के पावन पर्व की उदघोषणा है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या अपर्णा सिंह ने नव दुर्गा के माहात्म्य पर प्रकाश डालते हुए अपने संबोधन के माध्यम से यह संदेश दिया कि प्रतिमा में भगवान हो या न हो, किन्तु प्रति माँ में भगवान अवश्य होते हैं। इसलिए हमें सदैव इनके प्रति आभार ज्ञापित करते हुए सम्मान भाव रखना चाहिए। वही छात्राओं ने कार्यक्रम में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की मनमोहक झाँकी प्रस्तुत की। जिसमें सृष्टि सिंह, यशी सिंह, श्रेया सिंह, आयुषी सिंह, सृष्टि सिंह, अग्रिता सिंह, समृद्धि चौधरी, जीवा अग्रहरि एवं वामिका ने नौ देवियों की भूमिका निभाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कन्याओं के आकर्षक रूप एवं मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिता, सुमन, कुसुम, मुस्कान गुप्ता, मधु सिंह, मुस्कान पाण्डेय, श्रद्धा सिंह, शिवाली, सरिता, अलका आदि शिक्षिकाओं ने अपना अपूर्व योगदान दिया। इस अवसर पर निष्ठा पाण्डेय, राजमणि वर्मा, तन्मय पाण्डेय, रुचि आदि लोग मौजूद रहे।