बस्ती। कैलाश मान सरोवर यात्रा करने वाले देश के एक मात्र सिख एवं से बादशाही अखाड़ा के सरदार कुलवेन्द्र सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक रुप से सम्मानित किया। एक लाख रूपये का चेक भी भेंट किया। यह सम्मान न सिर्फ देश के सिखों के लिए बल्कि बस्ती के लोगों के लिए भी है। बादशाही अखाड़ा के सरदार कुलविंद्र सिंह मजहबी सिख समाज के हीरो बन गए है। देश के यह पहले सिख हैं, जिन्होंने मानसरोवर की यात्रा की। सरकार ने इन्हें एक दिन पहले लोकभवन सम्मानित किया। इन्हें सम्मान के साथ एक लाख की धनराशि भी दी गई। इन्होंने कैलाश मानसरोवर की यात्रा 28 जून से 19 जुलाई 25 तक की। इनके साथ उत्तर प्रदेश के छह सदस्य और भी थे, कहा कि यह यात्रा विपरीत  परिस्थितियों में भी सुखद रही। सिक्किम के नाथूला दर्रा मार्ग से यात्रा करने वाले सरदार कुलवेन्द्र सिंह जब अपने जिले में आए तो इनका स्वागत समाज के विभिन्न संगठनों और इनके शुभचिंतकों के जरिए किया गया। सम्मानित होने पर डा. वीके वर्मा ने कहा कि कहा कि प्रथम सरदार कैलाशी सरदार कुलवेन्द्र सिंह ने साबित कर दिया कि यदि दृढ इच्छा शक्ति हो तो कुछ भी असंभव नहीं हैं और उम्र मायने नहीं रखती। हरीश सिंह, डा. वीके वर्मा, डा. प्रमोद चौधरी, चंद्रेश प्रताप सिंह, लाडले हैदर रिजवी, डा. अरुण लारेंस, विष्णु प्रसाद भटट, पूर्व एडीजीसी प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, इंतजार अहमद, शंषाक रजगड़िया, प्रहृलाद मोदी, मजोज दूबे, राजेंद्र तिवारी और प्रदीप चंद्र पांडेय, केसरी नरायण त्रिपाठी, जगदीश शुक्ल, अर्जन उपाध्याय, किशन गोयल, खादिम हुसैन, भगवान सिंह मामा, डाक्टर सिद्वीकी, बिन्नू, अभिषेक वर्मा, जसबीर सिंह, विक्की बाब किरतू,, इंदर पाल सिंह शैकी, विनीत दूबे, शुभांसु पांडेय पुलक, राजेंद्र सिंह राजावत, विमल पांडेय, संदीप गोयल, बबलू गौड़, गणेश गौड़ एवं अर्जुन जायसवाल सहित अन्य ने बधाई दी है।  सरदार कुवेंद्र सिंह ने युवा पीढी का आवाहन किया कि वे युवा अवस्था में धार्मिक स्थानों की यात्रा करें इससे उनके जीवन में रचनात्मक बदलाव आयेगा। बताया कि लोक भवन में कैलाश मान सरोवर सेवा समिति के अध्यक्ष के.के. सिंह और आनन्द पाल निवेडिया, डा. आर.एस. भदौरिया ने उत्तर प्रदेश से कैलाश मान सरोवर की यात्रा करने वाले 555 यात्रियांें का स्वागत कर उत्साह बढाया।