बस्ती। प्रेस क्लब सभागार में समारोहपूर्वक श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उ.प्र. के जिला पदाधिकारियों, सदस्यों में परिचय-पत्र का वितरण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गोंड ने कहा कि श्रम जीवी पत्रकार यूनियन स्थानीय, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकार हितां के लिये निरन्तर संघर्षरत है। जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि पहचान और विश्वसनीयता के लिये परिचय पत्र आवश्यक है। उन्होने कहा कि पदाधिकारी और सदस्य अपना परिचय पत्र सदैव साथ रखें। अति शीघ्र पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया जायेगा।
परिचय-पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’, राजेश कुमार पाण्डेय, अनूप मिश्र, राकेश गिरी, रितिक कुमार, अमर सोनी, अजय कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार, अनिल कुमार पाण्डेय, सरताज आलम, कपीश मिश्र, बजरंग प्रसाद शुक्ल, मो. कलीम, राकेश त्रिपाठी, लवकुश सिंह, अरूण कुमार, अखिलेश यादव आदि उपस्थित रहे। जिन पत्रकारों को पहचान पत्र मिला उन्हें याद रखना चाहिए, यह पहचान पत्र उनके मान और सम्मान से जुड़ा हुआ है। जिसके लिए उनकी संस्था ने पहचान पत्र दिया है, उनका मान और सम्मान करना उनका दायित्व है। जिन्हें पहचान पत्र मिला है, उन्हें यह बात हमेषा याद रखना रखना चाहिए, कि वह कोई भी ऐसा कार्य न करे, जो पत्रकारिता और संस्था के विपरीत हो। यह पहचान पत्र भ्रष्टाचार से लड़ने और जरुरतमंदों की मदद के लिए दिया जाता है। कहा भी जाता है, कि अगर पत्रकार चाह ले तो वह अपनी अलग से इसी पहचान पत्र के जरिए पहचान बना सकता है। जिस दिन किसी पत्रकार ने पहचान पत्र का दुरुपयोग किया, समझो वह पत्रकार नहीं है।