बस्ती। राजेश सिंह नौवीं बार बस्ती केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, इसे कहते हैं, कि दबदबा था, दबदबा है, और दबदबा रहेगा। इसके साथ ही अशोक कुमार सिंह को छठवीं बार महामंत्री चुने गए। इनका चयन चुनाव संचालन समिति के चारों सदस्यों मुख्य चुनाव अधिकारी विशाल मल्होत्रा, सहायक चुनाव अधिकारी पवन मल्होत्रा, राम गोपाल कसौधन एवं शिव मूरत मिश्रा की देखरेख में जिला कार्यालय में संपन्न हुआ। सभी सदस्यों एवं दोनों पदों के प्रत्याशियों की उपस्थिति में नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया प्रारंभ की गई। जांच के उपरांत दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। संपूर्ण प्रक्रिया से प्रदेश पर्यवेक्षकों को अवगत कराते हुए उनकी सहमति एवं अनुमति प्राप्त होने के बाद अध्यक्ष पद हेतु राजेश कुमार सिंह तथा महामंत्री पद हेतु अशोक कुमार सिंह को आगामी पाँच वर्षों के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर चुनाव प्रमाण पत्र दिया गया। तत्पश्चात चुनाव से सम्बन्धित सभी पेपर बीसीडीए कार्यालय में जमा कर दिया गया। जल्द ही आठ पदाधिकारियों के साथ सादे समारोह में शपथ ग्रहण करेंगे।
- Loading weather...
- |
- Last Update 26 Sep, 10:51 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment