बस्ती। सवाल उठ रहा है, कि धरना-प्रदर्शन और आवास के घेराव से चौधरी साहब फेम हो रहें या डिफेम? सपा के राम प्रसाद चौधरी देश के पहले ऐसे सांसद होगें, जिनके आवास का घेराव  भाजपा की महिलाओं के द्वारा पिछले दो दिनों से किया जा रहा है। पूरे देश का ध्यान इस घेराव की ओर लगा हुआ। जो लोग राम प्रसाद चौधरी को नहीं जानते थे, वे लोग भी इस धरना प्रदर्शन और घेराव के जरिए जानने लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महिला जन आक्रोश अभियान के अंतर्गत दूसरे दिन मंगलवार को भी महिलाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। आज हरैया एवं महादेवा विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने राजकीय इंटर कॉलेज के निकट स्थित सांसद आवास के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर महिलाओं ने महिला सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में महिला शक्ति का उत्साह और जनसैलाब देखने को मिला।

धरने को दिलीप पाण्डेय, अनिता चौहान, अरविंद पाल, श्वेतांक शेखर सिंह, अभिषेक कुमार गौतम, रजनी चौधरी, अखण्ड प्रताप सिंह, शालिनी मिश्रा, संध्या दीक्षित, खादिम हुसैन, शैल तिवारी, रोली सिंह, मृदुला शुक्ल, मीना पाण्डेय एवं सुमन सिंह ने महिलाओं को संबोधित किया। विधायक अजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, स्वयं सहायता समूह, मिशन शक्ति तथा महिला कल्याण की अन्य योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया है। पूर्व विधायक रवि सोनकर ने कहा कि आज नारी शक्ति पूरी तरह जागरूक हो चुकी है और प्रदेश की महिलाएं विकास एवं सुरक्षा के साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि जन आक्रोश अभियान यह संदेश दे रहा है कि तुष्टिकरण और परिवारवाद की राजनीति का अंत तय है। जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने कहा कि विपक्ष के पास न कोई नीति है और न ही नियत। उन्होंने कहा कि जनता अब विकास, सुशासन और महिला सम्मान की राजनीति को समर्थन दे रही है। धरने में रागिनी, शिवकुमारी, अर्चना, फूलवती, सबनम खातून, पूजा, गंगा दुलारी, रश्मी, दीपिका, सिमरन, जयश्री, ब्रह्मपुत्री, रेखा, सलोनी, रोशनी, दिव्या, प्रभावती, सुलेखा, शाजिया खातून सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।