गढ़मुक्तेश्वर, नगर के राज नगर मोहल्ले में आज तक पक्की सड़कें न बनने से लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। मिट्टी के कच्चे रास्तों में हर समय पानी भरा रहता है, जिससे कीड़े-मकोड़ों और बीमारियों का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में ही कच्चे रास्ते कीचड़ में तब्दील हो जाते हैं। गड्ढों में भरे गंदे पानी से मच्छर पनप रहे हैं। बच्चे स्कूल जाने और बुजुर्ग घर से निकलने में डरते हैं। फिसलन के कारण रोज हादसे होते हैं।
निवासियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका ने कई बार बजट आने के बावजूद राज नगर की अनदेखी की। शिकायतों के बाद भी न तो रास्ते बनवाए गए और न ही जल निकासी की व्यवस्था की गई। मोहल्ले के लोगों ने जिलाधिकारी व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से राज नगर में तत्काल सीसी रोड निर्माण व नाला सफाई की मांग की है, ताकि बस्ती को जलभराव और संक्रमण से राहत मिले।

मनजीत सिंह रिपोर्ट