हापुड़ न्यूज़ 

गढ़मुक्तेश्वर,  थाना क्षेत्र के गांव इनायतपुर में स्थित प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर परिसर में तांत्रिक पूजा और आपत्तिजनक कृत्य करने का मामला सामने आया है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। समस्त ग्रामवासियों ने थाना गढ़मुक्तेश्वर में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के अनुसार, 9 जून की रात करीब 9 बजे गांव के ही राजेश पुत्र राम सिंह व अंजलि पत्नी राजेश द्वारा मंदिर परिसर में अंडा, मांस, तंबाकू, सिगरेट आदि सामग्री रखकर कथित तांत्रिक पूजा/टोटका किया जा रहा था। ग्रामीणों के विरोध करने पर दोनों ने पंचायत में अपना कृत्य स्वीकार किया और किसी भगत/तांत्रिक के कहने पर ऐसा करना बताया। 
आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने ग्रामीणों को गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और गांव में तनाव का माहौल है।
ग्रामवासियों ने थाना प्रभारी से निष्पक्ष जांच कर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 
थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर
 सुनील कुमार, प्रशांत, छत्रपाल, प्रीतम सिंह, संजय, अंकुर, खूबचंद राकेश, तेजिंदर, गौतम, मनोज, दीपक, पुष्पेंद्र, सौरन सिंह, राजवीर, तेजवीर, सोनू, लोकेश, संजीव, गुड्डू, देवेंद्र, गजेंद्र, पुष्पेंद्र, अजय, रोहित, अरुण, जितेंद्र सिंह, किरशन, कपिल, अमित, मदन सिंह, नौबत, गजेंद्र, गौरव, प्रदीप, कृष्ण पाल, दुर्गा, आनंद, आदि लोग मौजूद रहे!

मनजीत सिंह कि रिपोर्ट