हापुड़ न्यूज़ 


 गढ़मुक्तेश्वर, के थाना क्षेत्र के एक होटल मे वर्दी में शराब पीने वालों पर  चला हंटर, तीन पुलिस कर्मी लाइन हाजिर ,दारोगा गौरव लाइन. अजय लाइन हाजिर, सिपाही गोपाल लाइन हाजिर ,होटल में वर्दी पहनकर शराब पीने का आरोप, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर का  लिया संज्ञान।।
हापुड़ जिले के तहसील गढ़मुक्तेश्वर थाना कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें थाना गढ़मुक्तेश्वर पर तैनात उ 0नि 0 गौरव कुमार, उ 0 नि 0 अजय कुमार व आरक्षी 950 गोपाल चौधरी द्वारा एक होटल में वर्दी में शराब का सेवन किया गया है। प्रकरण संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञान्न जय सिंह द्वारा उक्त तीनों
पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञान्न जय सिंह द्वारा जनपद के समस्त पुलिसकर्मियों को सचेत किया जाता है कि ऐसा कोई कृत्य न करें जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो अन्यथा जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी विभागीय/दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

, मनजीत सिंह कि रिपोर्ट